कन्नौज, नवम्बर 2 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। पेंशन जारी रखने के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की प्रक्रिया अब पेंशनर्स के लिए आसान होगी। इसके लिए उन्हें बैंकों के चक्कर लगाने और अनावश्यक परेशानियां उठाने से बचाने के उद्देश्य से जिले की विभिन्न बैंक शाखाओं में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने संबंधित बैंक प्रबंधकों को शिविरों में जरूरी संसाधन और कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के तहत दो नवंबर को भारतीय स्टेट बैंक की कन्नौज, छिबरामऊ और तिर्वा शाखाओं में शिविर लगेंगे। तीन नवंबर को बैंक ऑफ इंडिया की तिर्वा और कलेक्ट्रेट शाखा में पेंशनर्स को सुविधा मिलेगी।वहीं यह भी पढ़ें- Kannauj News: पेंशनर्स के लिए बैंक शाखाओं में लगेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र शिवि...