Kannauj News: अब एक स्कैन में खुलेगी मुकदमों के माल की पूरी कुंडली
कन्नौज, अक्टूबर 11 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। थाने के मालखाने में रखे जब्त वाहनों, हथियारों, नकदी और अन्य साक्ष्यों का ब्योरा तलाशने के लिए अब रजिस्टरों के पन्ने पलटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बारकोड स्कैन करते ही संबंधित मुकदमे और जब्त सामान का विवरण आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। तालग्राम थाने में ई-मालखाना व्यवस्था के तहत जब्त सामानों पर बारकोड लगाने का काम शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। अब तक मालखाने में मुकदमों से संबंधित जब्त सामानों का रिकॉर्ड पारंपरिक रजिस्टरों में दर्ज किया जाता था। सामान की संख्या अधिक होने पर जरूरत के समय किसी विशेष वस्तु की पहचान करने और उसका विवरण तलाशने में काफी समय लगता था। ई-मालखाना व्यवस्था लागू होने से इस प्रक्रिया को अधिक सरल और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी। इस व्यवस्था के तहत मुकदमों से संबंधित ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.