कन्नौज, जुलाई 20 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे ने सोमवार को कन्नौज में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग का कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी और शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना सभी विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।सर्किट हाउस में आयोजित बैठक के दौरान आयोग सदस्य ने विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की।उन्होंने अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम से जुड़े मामलों पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि उत्पीड़न के प्रत्येक प्रकरण में पीड़ितों को नियमानुसार आर्थिक सहायता, सुरक्षा और अन्य अनुमन्य स...