कन्नौज, अक्टूबर 28 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गूरा गांव में मुर्गी पालन के अनुबंध के तहत दिए गए 3890 चूजों को कथित तौर पर अवैध रूप से बेचने का मामला सामने आया है। आरके एग्रो हैचरीज के संचालक ने किसान विकास सिंह पर करीब नौ लाख रुपये के चूजे बेचने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। बुधवार को कोतवाली में दिए प्रार्थना पत्र में कंपनी संचालक ने बताया कि गूरा निवासी विकास सिंह को अनुबंध के तहत मुर्गी के चूजे, दाना और दवाएं उपलब्ध कराई गई थीं। अनुबंध के अनुसार चूजों की बिक्री का अधिकार कंपनी के पास था। आरोप है कि किसान ने 12 सितंबर को बिना जानकारी दिए 3890 चूजे बेच दिए। कंपनी अधिकारियों ने किसान पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया। उन्होंने पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने की शिकायत की। कोतवाल संजय शुक्ला ...