Kannauj News: अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बर्फ की ठेली में मारी टक्कर, एक गंभीर घायल
कन्नौज, जुलाई 5 -- Kannauj News: जलालाबाद। गुरसहायगंज की ओर से आ रही एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रविवार दोपहर जलालाबाद बाजार में सड़क किनारे खड़ी बर्फ की ठेली में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बर्फ खा रहे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। रविवार दोपहर करीब दो बजे कस्बा निवासी पप्पू चौरसिया पीपल के पेड़ के नीचे रोज की तरह बर्फ की ठेली लगाए हुए थे। उसी दौरान गुरसहायगंज की ओर से तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ठेली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली ठेली समेत सड़क किनारे नाले में जा गिरीl हादसे के समय बर्फ खा रहे गड़ियाकछपुरा गांव निवासी आधार कुशवाह (56) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.