कन्नौज, सितम्बर 10 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। प्रेमपुर क्षेत्र के अदमापुर गांव में ट्रांसफार्मर में बार-बार फाल्ट आ जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। समस्या से गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन करते हुए शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है। अदमापुर गांव के लोगों का कहना है कि पिछले करीब एक माह से ट्रांसफार्मर और बिजली की लाइन में लगातार फाल्ट हो रहा है। शिकायत के बाद लाइनमैन कई बार गांव पहुंचकर लाइन को ठीक कर देता है, लेकिन उसके जाने के कुछ समय बाद ही तार दोबारा जल जाता है, जिससे आपूर्ति बाधित हो जाती है और ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन ग्रामीणों ने बताया कि समस्या के संबंध में कई बार जेई वीरबहादुर ...