Kannauj News: अज्ञात वाहन की टक्कर से मां-बेटा घायल, रेफर
कन्नौज, अगस्त 4 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। तालग्राम-तेराजाकेट मार्ग पर सोमवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्वजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के टखनेपुर गांव निवासी रिंकू (28) पुत्र जगदीश अपनी मां रानी देवी (60) के साथ रिश्तेदारी से वापस घर लौट रहे थे। देर शाम जब उनकी बाइक तालग्राम-तेराजाकेट मार्ग पर बिरौली के पास बबूल के जंगल के समीप पहुंची, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मां-बेटा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल 10...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.