कन्नौज, अगस्त 2 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सकरावा थाना क्षेत्र के बैगवां गांव निवासी 25 वर्षीय भगवान सिंह बाइक से सौरिख जा रहे थे। जैसे ही वह मिर्जापुर पुल नहर के पास पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की सहायता से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...