Kannauj News: अचानक हालत बिगड़ने से बुजुर्ग की मौत
कन्नौज, जुलाई 9 -- Kannauj News: गुरसहायगंज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ज्ञानपुर में एक वृद्ध की अचानक तबीयत खराब हुई। परिवार के लोग उन्हें इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र गुरसहायगंज ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि हार्ट अटैक के कारण अचानक मौत हो गई।गुरुवार की दोपहर ग्राम ज्ञानपुर निवासी शिवनारायण चतुर्वेदी 67 अपने घर पर मौजूद थे। तभी उन्हें अचानक घबराहट हुई, और वह गिर गए। उनकी अचानक तबीयत खराब होने पर परिवार के लोग इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र गुरसहायगंज ले गए। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत कर दिया। बताया गया है कि उन्हें हार्ट अटैक हुआ है। और रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.