Kannauj News: अक्टूबर में 648 गरीब बेटियों की होगी शादी, 1545 आवेदन ने बढ़ाई चुनौती
कन्नौज, सितम्बर 4 -- Kannauj News: कन्नौज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अक्टूबर माह में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित कराने की तैयारी है। शासन ने जिले में 648 जोड़ों के सामूहिक विवाह का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए समाज कल्याण विभाग को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से करीब 1545 आवेदन प्राप्त हुए हैं। लक्ष्य की तुलना में दोगुने से अधिक आवेदन आने के बाद विभाग ने पात्र लाभार्थियों की छंटनी शुरू कर दी है। अधिक आवेदन होने के कारण विभाग की ओर से सत्यापन प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया जा रहा है। फिलहाल विकासखंड स्तर पर ग्राम विकास अधिकारी और पंचायत सचिव आवेदनों की जांच कर रहे हैं। कर्मचारी आवेदकों के घर पहुंचकर आवेदन में दर्ज जानकारी का भौतिक सत्यापन करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.