Kannauj News: अकीदत, अमन और भाईचारे के संदेश के साथ जिलेभर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी
कन्नौज, अगस्त 26 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। ईद-मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बुधवार को इत्रनगरी कन्नौज समेत जिले के विभिन्न कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में जुलूस-ए-मोहम्मदी अकीदत और शानो-शौकत के साथ निकाले गए। कन्नौज शहर, तिर्वा, तालग्राम, गुरसहायगंज, ठठिया, छिबरामऊ, सौरिख, विशुनगढ़ और मानीमऊ क्षेत्र में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने जुलूस में शिरकत की। हाथों में इस्लामी परचम, नात-ए-पाक और धार्मिक नारों के बीच निकले जुलूसों का जगह-जगह स्वागत किया गया। कई स्थानों पर हिंदू समाज के लोगों और सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर कौमी एकता और भाईचारे का संदेश दिया। रास्तों में पानी, शरबत, फल, मिठाई, खीर, नमकीन और लंगर के स्टॉल लगाए गए। सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन भी मुस्तैद रहा। कन्नौज में जुलूस के दौरान कांग्रेस नेता विवेक नारायण मिश्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.