Kannauj News: अंतर विद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता में मेधावियों ने रखे विचार
कन्नौज, अक्टूबर 25 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी (सीसीए) में रविवार को संस्थापक एवं शिक्षाविद स्व.एसएन प्रधान की स्मृति में एसएन प्रधान फाउंडेशन के बैनर तले जिला स्तरीय अंग्रेजी अंतर विद्यालयी वाद-विवाद एवं रचनात्मक लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें जिले के प्रमुख विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए आयोजक विद्यालय के विद्यार्थियों ने इसमें हिस्सा नहीं लिया। वाद-विवाद प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में 'सफलता का मापन संतुष्टि से होना चाहिए, उपलब्धि से नहीं' तथा जूनियर वर्ग में 'प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी सफलता से पहले असफलता से सीखना चाहिए' विषय पर प्रतिभागियों ने प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत किए। वहीं, कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.