कन्नौज, अगस्त 6 -- Kannauj News: ठठिया संवाददाता। विधवा महिला ने एक बैंक के बैंक मित्र (बीसी प्वाइंट) संचालक और शाखा प्रबंधक पर मिलीभगत कर उसके खाते से करीब 42 लाख रुपये निकाल लेने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने गुरुवार को थाना ठठिया में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत की जानकारी थाना क्षेत्र के अलीपुर अहाना निवासी हुस्ना बेगम पत्नी स्वर्गीय हलीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बैंक की पट्टी शाखा में खाता है। जरूरत पड़ने पर वह ठठिया के जौनपुर रोड स्थित बैंक मित्र (बीसी प्वाइंट) संचालक के यहां अंगूठा लगाकर रुपये निकालती थीं। उनका आरोप है कि बैंक मित्र खुद को बैंक कर्मचारी बताता था और लंबे समय से उसी के माध्यम से खाते का लेन-देन होता रहा।

धन की निकासी महिला के अनुसार, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे ...