नई दिल्ली, मार्च 27 -- कामदा एकादशी हिंदू धर्म की अत्यंत फलदायी एकादशियों में से एक है। यह चैत्र मास के शुक्ल पक्ष में आती है और भगवान विष्णु को समर्पित होती है। इस दिन विष्णु जी की आराधना से पापों का नाश, मनोकामनाओं की पूर्ति, सुख-समृद्धि और मानसिक शांति प्राप्त होती है। साल 2026 में कामदा एकादशी 29 मार्च 2026, रविवार को मनाई जाएगी। इस पवित्र तिथि पर विष्णु मंत्रों का जाप विशेष रूप से शक्तिशाली माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, कामदा एकादशी पर शुद्ध मन से मंत्र जाप करने से भगवान नारायण शीघ्र प्रसन्न होते हैं और साधक के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और शांति का वास होता है।कामदा एकादशी का महत्व कामदा एकादशी मनोकामनाओं को पूरा करने वाली एकादशी के नाम से प्रसिद्ध है। इस दिन व्रत रखने और विष्णु जी की पूजा करने से सभी प्रकार के कष्ट दूर होते हैं...