नई दिल्ली, फरवरी 6 -- Kal Ka Rashifal Horoscope Tomorrow 7 febuary 2026 राशिफल: 7 फरवरी के दिन शुक्रवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। शुक्रवार के दिन लक्ष्मी जी की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार को लक्ष्मी जी की पूजा धन धान्य और समृद्धि बढ़ती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 7 फरवरी का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 7 फरवरी को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी। मेष आज दिन थोड़ा संभलकर चलने का है। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें, खासकर पैसों और रिश्तों के मामलों में। घर-परिवार में किसी बात को लेकर हल्की नोकझोंक हो सकती है, लेकिन बातचीत से मामला सुलझ जाएगा...