नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- kal ka mausam kaisa rahega 9 april: पूरा उत्तर भारत इस समय बेमौसम बरसात की वजह से परेशान है। आसमान से गिरती बूंदे और गिरते ओले मध्य-भारत के किसानों की खड़ी फसलों पर कहर बनकर टूट रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने कल यानी 9 अप्रैल के लिए भी यूपी-बिहार, उत्तराखंड और मध्यभारत के कई इलाकों के लिए बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। आईएमडी की तरफ से बताया गया कि कई इलाकों में तेज गरज के साथ बादल छाए रह सकते हैं। इसके अलावा दिन के तापमान के भी सामान्य से कम रहने की संभावना है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 9 अप्रैल को मौसम पिछले दिन की तुलना में थोड़ा साफ होगा। हालांकि, बारिश होने की संभावना बनी हुई है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से 9 से 11 अप्रैल के दौरान जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड...