नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- Kal Ka Mausam, 5 April Weather Update: उत्तर भारत के कई राज्यों में इन दिनों मौसम बदला हुआ है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से झमाझम बारिश हो रही है। इसके अलावा, ओले भी पड़ रहे हैं। इसके चलते भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली हुई है। इस बीच, मौसम विभाग ने बताया है कि एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश व ओले का दौर आज (4 अप्रैल) को भी जारी रहने वाला है। इस हफ्ते के दौरान एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक देने वाला है, जिसकी वजह से सात और आठ अप्रैल को मौसम में सबसे ज्यादा बदलाव आएगा। चार अप्रैल को कश्मीर घाटी में भारी बरसात होगी। वहीं, मध्य, पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत में आठ अप्रैल तक गरज, बिजली कड़कने के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है। साथ ही, चार अप्रैल को मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.