Kal Ka Mausam 12 April: उत्तर भारत में पड़ने जा रही गर्मी, 8 डिग्री बढ़ेगा पारा; जानें अपने शहर का मौसम
नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- Kal Ka Mausam 12 April, Weather Update: उत्तर भारत में एक बार फिर से गर्मी का दौर शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड समेत तमाम राज्यों में झमाझम बारिश और ओलावृष्टि हुई, लेकिन अब फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। मौसम विभाग ने बताया है कि इस हफ्ते उत्तर भारत में अधिकतम तापमान में छह से आठ डिग्री की बढ़ोतरी होने वाली है। वहीं, पूर्वी भारत और मध्य भारत में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ जाएगा। इसके चलते दो दिन बाद उत्तर भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने वाला है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर पश्चिम व उत्तर पूर्व भारत में अधिकांश जगह अधिकतम तापमान 34-41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। आंध्र प्रदेश के कुरनूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.