कैमूर, मई 14 -- Kaimur Weather: बिहार के कई जिलों में मई के महीने में हो रही आंधी-बारिश और वज्रपात से काफी नुकसान हुआ है। कई जगहों पर पेड़ गिरने और जानमाल के क्षति से संबंधित खबरें सामने आई हैं। अब कैमूर जिले में बुधवार की रात आंधी-पानी के दौरान विभिन्न हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। कैमूर जिले में बुधवार की देर शाम आई तेज आंधी-पानी के बीच विभिन्न तरह के हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। मृत लोगों में भगवानपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी 70 वर्षीय लालजी बिंद, भभुआ थाना क्षेत्र के भेकास गांव में ठनका गिरने से चिरकुट बिंद के 45 वर्षीय पुत्र मुसहरी बिंद उर्फ मुंगेरी बिंद, भगवानपुर थाना क्षेत्र के पहड़िया खुर्द निवासी हलकानी बिंद के 40 वर्षीय पुत्र भानू बिंद और बेलांव के खजुरा सरैयां निवासी मंगरू राम के 30 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण कुमार शाम...