नई दिल्ली, जून 27 -- Jyeshtha Purnima 2026: ज्येष्ठ पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस तिथि पर भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और चंद्रदेव की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। कई जगह इसे वट पूर्णिमा के नाम से भी मनाया जाता है। सुहागिन महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा कर पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। वहीं बहुत से लोग इस दिन व्रत रखते हैं, स्नान-दान करते हैं और भगवान सत्यनारायण की कथा भी सुनते हैं। अगर आप भी इस बार ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत रखने वाले हैं तो पहले इसकी तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा का सही तरीका जान लें।कब है ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026? पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ पूर्णिमा 29 जून 2026, सोमवार को पड़ेगी।पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 29 जून को सुबह 3:06 बजे होगी।तिथि का समापन 30 जून को सुबह 5:26 बजे होगा।उदयातिथि के अनुसार व्रत और पूजा 29 ज...