नई दिल्ली, मई 23 -- जून के महीने में कार या बाइक खरीदने के लिए कुल 7 शुभ मुहूर्त हैं। नई कार या बाइक खरीदना हर किसी का सपना होता है। जब अपनी पसंद की गाड़ी घर लाने की बारी आती है तो लोग कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। हर कोई चाहता है कि नया या शुभ काम सही समय पर हो जाए ताकि घर में सुख-समृद्धि बनी रहें। हिंदू पंचांग के अनुसार इस समय मलमास यानी अधिकमास चल रहा है जिसकी शुरुआत 17 मई से हो चुकी है। मान्यता यही है कि इस दौरान कोई भी मांगलकि काम जैसे शादी, गृह प्रवेश और गाड़ी वगैरह खरीदने से बचना चाहिए। ऐसे में मई महीने में गाड़ी खरीदने का कोई शुभ मुहूर्त अब नहीं बचा है। जून में 17 से 29 तारीख के बीच 7 ऐसी शुभ तारीखें पड़ रही हैं जो नई कार, बाइक या फिर स्कूटी खरीदने के लिए शुभ मानी जा रही हैं। आइए जानते हैं इन शुभ तारीखों के बारे में और साथ में जा...