नई दिल्ली, जून 30 -- July Monthly Horoscope 2026: जुलाई का महीना कई लोगों के लिए नई उम्मीदें लेकर आ सकता है। कुछ राशियों को नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, जबकि कुछ लोगों को खर्च, सेहत और रिश्तों के मामलों में थोड़ा संभलकर चलना होगा। ग्रहों की स्थिति पूरे महीने बदलती रहेगी, इसलिए हर राशि पर इसका असर भी अलग-अलग रहेगा।आइए जानते हैं, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा जुलाई का महीना मेष राशि- जुलाई आपके लिए कामकाज के लिहाज से अच्छा रह सकता है। लंबे समय से रुका कोई काम आगे बढ़ेगा। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार में धीरे-धीरे स्थिति बेहतर होगी। परिवार का साथ मिलेगा। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर पैसा खर्च करें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। वृषभ राशि- इस महीने किस्मत आपका साथ देती नजर आएग...