नई दिल्ली, जून 30 -- July mein ekadashi vrat kab kab hain 2026: हिंद धर्म में एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करने और व्रत करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है, साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हर महीने दो एकादशी व्रत आते हैं। हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को व्रत किया जाता है। इस तरह से जुलाई महीने में भी दो एकादशी व्रत योगिनी एकादशी और देवशयनी एकादशी पड़ेंगे। जानें जुलाई में कब-कब रखा जाएगा एकादशी व्रत।जुलाई में योगिनी एकादशी व्रत कब है: योगिनी एकादशी व्रत हर साल आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। इस साल योगिनी एकादशी तिथि 10 जुलाई को सुबह 04 बजकर 46 मिनट पर प्रारंभ होगी और 11 जुला...