हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 17 -- झारखंड विधानसभा में विधायक अमित कुमार यादव के सवाल का जवाब देते हुए प्रभारी मंत्री सुदिव्य कुमार ने सोमवार को स्पष्ट किया कि राज्य में केवल वे ही अभ्यर्थी झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने स्नातक में गणित के साथ सब्सिडरी के रूप में विज्ञान के विषय रखे हैं। सरकार ने साफ किया कि जिन छात्रों ने गणित के साथ कला संकाय के विषय पढ़े हैं, वे इस परीक्षा के पात्र नहीं होंगे। मंत्री ने नियमावली में किए गए इस संशोधन को सही ठहराते हुए तर्क दिया कि कला संकाय से गणित पढ़ने वाले छात्रों में उतनी विषयगत योग्यता नहीं होती कि वे बच्चों को विज्ञान पढ़ा सकें। जब विधायक ने कॉमर्स के छात्रों को पूर्व में दी गई छूट का हवाला दिया, तो मंत्री ने कहा कि एक बार हुई गलती को बार-बार नहीं दोहराया जा...