नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- JSW Motors की कारों को लेकर ग्राहक काफी एक्साइटेड हैं। कंपनी भारत में अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी लाइनअप को बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इसी बीच कंपनी की पार्टनरशिप वाली Chery iCaur V23 पर बेस्ड एक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी का डिजाइन भारत में पेटेंट कराया गया है। यह मॉडल इंटरनेशनल iCaur V23 से काफी मिलता-जुलता होगा, लेकिन इसके इंडियन मॉडल में कुछ डिजाइन बदलाव देखने को मिलेंगे। इसे भारत में JSW Motors के ब्रैंड के तहत लाया जा सकता है।डिजाइन में मिलेंगे कुछ बदलाव पेटेंट फोटोज के अनुसार नई एसयूवी का बॉक्सी और दमदार डिजाइन iCaur V23 जैसा ही रहेगा। इसमें राउंड LED हेडलाइट और DRLs दिए गए हैं। जबकि, बंद ग्रिल के डिजाइन में बदलाव किया गया है। फ्रंट बंपर को इंटरनेशनल मॉडल जैसा ही रखा गया है। साइड प्रोफाइल में फ्लेयर्ड व्हील आर्च और स...