नई दिल्ली, अगस्त 30 -- JSW-MG Motor ने हाल ही में नई Hector Tomahawk को भारत में लॉन्च किया है। अब कंपनी अपनी दो और इलेक्ट्रिक कारें लाने की तैयारी कर रही है। इनमें एक मास-मार्केट इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। वहीं, कंपनी की दूसरी प्रीमियम लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी-कूपे डिजाइन के साथ आएगी। आइए जानते हैं एमजी की इन अपकमिंग इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बारे में।MG S5 MG की भारतीय बाजार में पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ZS EV थी। हालांकि, लगातार बढ़ते कॉम्पिटिशन के बीच यह एसयूवी मार्केट में खास परफॉर्म नहीं कर पाई। कंपनी ने इसे अपडेट करने की कोशिश भी की, लेकिन अब MG ZS EV को बंद कर उसकी जगह एक नया मॉडल लाने की तैयारी हो रही है। इसका नाम MG S5 होगा। MG S5 का डिजाइन मौजूदा ZS EV के मुकाबले ज्यादा मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक है। इसमें LED हेडलैम्प्स, बड़े ड्यूल-टोन अलॉ...