हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 17 -- झारखंड सरकार ने लेखा संवर्ग के 671 अराजपत्रित पदों पर नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया तय कर दी है। लेखा सहायक के कुल 384 पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी। यह समूह ग के पद होंगे। इसी तरह वरीय लेखा सहायक (समूह ग) व लेखा अधीक्षक (समूह ख) के पद प्रोन्नति से भरे जाएंगे। इस दोनों के लिए क्रमश: 217 और 70 पद स्वीकृत किए गए हैं। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद राज्य सरकार ने झारखंड वित्त अवर लेखा सेवा (भर्ती, प्रोन्नति व अन्य सेवा शर्त) नियमावली-2024 को अधिसूचित कर दिया है। राज्य सरकार के वित्त विभाग ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नियमावली का उद्देश्य वित्त विभाग के अधीन लेखा सेवाओं में पारदर्शिता और स्पष्टता लाना है। नई नियमावली के आने से वित्त विभाग में वर्षों से लंबित नि...