रांची, दिसम्बर 4 -- JSSC CGL Result : हाईकोर्ट से रोक हटने के बाद अब झारखंड कर्मचारी चयन आयोग कभी भी सीजीएल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। अभ्यर्थी अपना परिणाम jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। सीजीएल भर्ती परीक्षा वर्ष 2024 में 21 और 22 सितंबर को हुई थी। इस परीक्षा में 3,04,769 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। विभिन्न विभागों में 2025 पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा ली गई थी। बाद में मेरिट लिस्ट जारी की गई थी। जांच के दौरान जिन 10 अभ्यर्थियों को आरोपी बनाया गया है, उनका रिजल्ट झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसससी) जारी नहीं करेगा। इसके अलावा जांच के दौरान यदि कोई अन्य अभ्यर्थी भी आरोपी बनाया जाता है तो उसका रिजल्ट भी प्रभावित होगा। कर्मचारी चयन आयोग नए आरोपी अभ्यर्थियों की अनुशंसा को रद्द कर सकता है।How to Check JSSC CGL Result :...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.