रांची, जनवरी 8 -- झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (सीजीएल) का अतिरिक्त परिणाम बुधवार को जारी कर दिया। इसमें 38 अभ्यर्थी सफल घोषित किये गये हैं। वहीं, पूर्व के परीक्षा परिणाम में 16 अभ्यर्थियों के पद बदल गये हैं। अब 38 नये सफल अभ्यर्थी समेत 16 अभ्यर्थी जिनके पद बदले गये हैं उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। 30 दिसंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सीजीएल सफल 1910 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंप चुके हैं। सीजीएल के अतिरिक्त परिणाम में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के तीन, कनीय सचिवालय सहायक के 21, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के दो, प्लानिंग असिस्टेंट के दो, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के तीन, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के चार और अंचल निरीक्षक सह कानूनगो के तीन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।परीक्षा को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.