नई दिल्ली, अगस्त 8 -- झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी के तहत ली गई प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित विवादों के बीच राज्य सरकार ने नई नियुक्तियों की भी तैयारी शुरू की है। जानकारी के मुताबिक, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने राज्य में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और अवर विद्यालय निरीक्षक के कुल 277 पदों के लिए जेएसएससी को अधियाचना भेजी है। इसमें नियमित और बैकलॉग पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह अधियाचना बीते पांच अगस्त को भेजी गई है। अब पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जेएसएससी नियुक्ति विज्ञापन जारी करेगा। बता दें राज्य में अवर शिक्षा सेवा के कुल 663 पद स्वीकृत हैं। एकीकृत बिहार के समय में ही अवर शिक्षा सेवा के अधिकारियों की नियुक्ति हुई थी। अलग झारखंड राज्य बनने के बाद कई कर्मी राज्य कोटे में आए थे। इन पदों पर कार्यरत कर्मी अब धीरे-धीरे कर सेवानिव...