रांची, नवम्बर 13 -- झारखंड में वायरलेस दारोगा और इंडिया रिजर्व बटालियन में आरक्षी के पद पर नियुक्ति के लिए दौड़ में छूट दे दी गई है। अब इन पदों के लिए पुरुषों को 1600 मीटर छह मिनट में और महिलाओं को 1600 मीटर 10 मिनट में तय करनी होगी। पहले 60 मिनट में पुरुषों को 10 किलोमीटर और महिलाओं को छह किलोमीटर दौड़ लगाने का प्रावधान किया गया था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी गई। मंत्रिपरिषद् की बैठक में 18 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कैबिनेट की प्रधान सचिव वंदना दादेल ने बताया कि झारखंड राज्य पुलिस रेडियो में अवर निरीक्षक, वितंतु (वायरलेस सब इंस्पेक्टर) संवर्ग नियुक्ति नियमावली, 2016 और इंडिया रिजर्व बटालियन में आरक्षी के पद पर नियुक्ति के लिए जारी नियम में संशोधन की स्वीकृति द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.