नई दिल्ली, जुलाई 28 -- तेलुगू एक्टर जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की हालात ठीक नहीं हैं। दरअसल, उनके कंधे में चोट लग गई है और डॉक्टर ने उन्हें 6 से 8 हफ्तों तक सिर्फ और सिर्फ आराम करने की सलाह दी है। बता दें, इस बात की जानकारी खुद उनकी ही टीम ने दी है। आइए आपको बताते हैं कि जूनियर एनटीआर की टीम ने अपने ऑफिशियल बयान में क्या कहा है।जूनियर एनटीआर की टीम ने क्या कहा? जूनियर एनटीआर की टीम ने कहा, 'हमें ये बताते हुए अत्यंत दुख हो रहा है कि आज शाम श्री एन.टी.आर. (NTR) के कंधे में चोट लग गई है। डॉ. जे. मधुसूदन राव और डॉ. आर. ए. पुरमचंद्र तेजस्वी के लीडरशिप में डॉक्टरों की टीम उनकी चोट की जांच कर रही है और उन्होंने एक्टर को पूरी तरह से ठीक होने के लिए 6 से 8 हफ्तों तक रेस्ट करने की सलाह दी है। हम आप सभी को आश्वस्त करना चाहते हैं कि चिंता या घबराने की को...