नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- JPSC Sarkari Job Alert 2026: झारखंड सरकार राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह बदलने और अस्पतालों में विशेषज्ञों की कमी को दूर करने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। राज्य में चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ और सुगम बनाने के उद्देश्य से कुल 1277 चिकित्सकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) को अधियाचना भेज दी है, जिससे अब युवाओं के लिए रोजगार और मरीजों के लिए बेहतर इलाज के द्वार खुलेंगे।विशेषज्ञ डॉक्टरों के 666 पदों पर होगी सीधी भर्ती राज्य के विभिन्न अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए 666 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें 13 अलग-अलग श्रेणियों के विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। इन पदों में 506 पद नियमित नियुक्ति के हैं,...