नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- JPSC Civil Services Admit Card 2026 OUT: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने राज्य के प्रशासनिक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली 'संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026' के एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। आज 14 अप्रैल की शाम से ही आयोग की वेबसाइट पर लिंक एक्टिव कर दिया गया है। इस परीक्षा के माध्यम से डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी (DSP) जैसे प्रतिष्ठित पदों सहित कुल 103 रिक्तियों को भरा जाना है। झारखंड के सभी 24 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां हजारों अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के साथ ही परीक्षार्थियों की धड़कनें तेज हो गई हैं और परीक्षा की घड़ी अब बेहद करीब है।परीक्षा का पूरा शेड्यूल: दो पालियों में होगा एग्जाम JPSC प्रीलिम्स परीक्षा 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को आयोजित क...