रांची, अगस्त 7 -- JPSC JSSC Protest: जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के मुद्दे पर बड़ी संख्या में छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रदर्शन कर रहे रहे हैं। छात्र 14वीं लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा (जेपीएससी), झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) सीजीएल एग्जाम में भारी अनियमितताओं को लेकर आक्रोश में हैं। छात्रों के प्रदर्शन का आज 14वां दिन है। इस बीच एक प्रदर्शकारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे जिला अस्पताल में भर्ती करवाय गया है। उनका अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है। राहुल उन सात लोगों में शामिल हैं जो कि जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में भूख हड़ताल पर बैठे थे।4 दिनों से भूख हड़ताल पर इंडि...