JPSC मामले में बड़ा खुलासा! OMR शीट में दिए कम उत्तर, मिले ज्यादा अंक
रांची, नवम्बर 8 -- जेपीएससी की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में अनियमितता को लेकर सीआईडी ने अहम साक्ष्य पाए हैं। परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों ने जितने प्रश्नों के उत्तर वास्तव में हल किए थे, उनकी मूल ओएमआर शीट में उससे कहीं अधिक और सही उत्तर भरे मिले हैं। सीआईडी ने जांच में पाया है कि ओएमआर शीट के खाली गोलों को सुनियोजित तरीके से भरा गया था, जैसा कि आरोपियों द्वारा पहले ही योजना बनाई गई थी। जांच में इस बात की भी पुष्टि हुई है कि अभियुक्त बुद्धेश्वर भगत के लैपटॉप से बरामद की गई चयनित और नामित अभ्यर्थियों की सूची और परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी फुटेज का जब जेपीएससी की मूल ओएमआर शीट के साथ तुलनात्मक विश्लेषण किया गया, तो कई अभ्यर्थियों के रिजल्ट में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। यह भी पढ़ें- अधूरी जांच पर पूरी भर्ती रद्द करना अनुचित, JSSC-CGL पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.