JPSC पेपर लीक में CID का एक और ऐक्शन, कोचिंग संचालक के 2 एजेंट गिरफ्तार
रांची, सितम्बर 17 -- जेपीएससी परीक्षाओं में अनियमितता से जुड़े केस में सीआईडी ने ऋतिक रोशन और पंकज प्रसून को गिरफ्तार किया है। शिवांगन की पाठशाला कोचिंग सेंटर के संचालक संजीत कुमार के जरिए दोनों ने परीक्षाओं में अनुचित लाभ लिया था। ये दोनों संजीत के लिए बतौर एजेंट की भूमिका में थे। सीआईडी जांच में यह सामने आया है कि ऋतिक व पंकज प्रसून ने फॉरेस्ट रेंज अफसर (एफआरओ) की परीक्षा पास की थी। दोनों संजीत के एजेंट के रूप में काम करते थे। कई अभ्यर्थियों से संपर्क कर संजीत के जरिए उन्हें लाभ पहुंचाया था। ऋतिक जमशेदपुर के उलीडीह और पंकज रांची में शिवभवन कमलाकांत रोड सुखदेवनगर का है। पंकज और संजीत पड़ोसी भी है। सीआईडी ने शिवांगन की पाठशाला से जुड़े शिक्षक रवि कुमार से बुधवार को पूछताछ की। उसने कई ऐसे अभ्यर्थियों के नाम बताए, जिनकी सेटिंग 11-13वीं जेपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.