धनबाद, अप्रैल 7 -- झरिया पुनर्वास और विकास प्राधिकार के लिए रिंग रोड निर्माण में भू-अर्जन की प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा कर करोड़ों रुपए के मुआवजा घोटाले में सोमवार को एसीबी ने 17 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर की। एसीबी ने नौ जनवरी को सभी आरोपियों को जेल भेजा था। जिनके खिलाफ चार्जशीट सौंपी गई है, उनमें जेपीएससी के पूर्व परीक्षा नियंत्रक (ईसी) और तत्कालीन धनबाद सीओ विशाल कुमार, तत्कालीन जिला भू-अर्जन पदाधिकारी उदयकांत पाठक, तत्कालीन कानूनगो मिथिलेश कुमार प्रमुख हैं।चार्जशीट में आरोपियों को पाया गया दोषी चार्जशीट में आरोपियों को मुआवजा घोटाले में पूर्ण रूप से दोषी बताया गया। आरोप है कि धनबाद जिले के धनबाद, मनईटांड़ और दुहाटांड़ में रिंग रोड निर्माण के लिए भू-अर्जन कार्यालय धनबाद की ओर से अर्जित भूमि का मुआवजा बांटा गया था। तत्कालीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.