नई दिल्ली, अगस्त 29 -- सीएम योगी आदित्यनाथ ने जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। सीएम योगी ने देवरिया में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि जेपीएनआईसी की शुरुआती लागत करीब 200 करोड़ रुपये ही थी, लेकिन समाजवादी पार्टी सरकार में इस पर 864 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इसके बाद भी यह परियोजना अधूरी रह गई। सीएम योगी ने कहा कि जेपीएनआईसी को पूरा कराने में अभी 150 से 200 करोड़ रुपये और खर्च होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि जेपीएनआईसी को प्राइवेट कंपनी के जरिए चलाकर इसकी कमाई परिवार तक पहुंचाने की साजिश की गई थी। उन्होंने कहा कि इसमें डिंपल यादव, अखिलेश यादव और धर्मेंद्र यादव थे। सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने जनता का पैसा पानी की तरह बहाया है। सीएम योगी ने कह...