नई दिल्ली, जून 8 -- इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत पहली मॉक सीट अलॉटमेंट सूची जारी कर दी है। यह सूची 8 जून को दोपहर करीब 2 बजे जारी की गई। जिन उम्मीदवारों ने 7 जून की शाम 8 बजे तक अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुनकर विकल्प लॉक कर दिए थे, वे अब अपनी संभावित सीट की जानकारी देख सकते हैं। यह मॉक अलॉटमेंट छात्रों को यह समझने का मौका देता है कि उनकी वर्तमान पसंद और रैंक के आधार पर उन्हें किस संस्थान और किस शाखा में सीट मिल सकती है। इससे उम्मीदवार अंतिम सीट आवंटन से पहले अपनी पसंद में जरूरी बदलाव कर सकते हैं।मॉक सीट अलॉटमेंट क्यों है महत्वपूर्ण? JoSAA की मॉक सीट अलॉटमेंट कोई अंतिम परिणाम नहीं होती। इसका उद्देश्य छात्रों ...