नई दिल्ली, जून 27 -- आईआईटी, एनआईटी और ट्रिपल आईटी एवं जीएफटीआई संस्थानों में बीटेक दाखिले के लिए जोसा काउंसलिंग जारी है। इंजीनियरिंग एडमिशन के बीच इस बार आईआईटी संस्थानों मे सिविल इंजीनियरिंग की बढ़ती डिमांड ने चौंका दिया है। आईआईटी में बीटेक सीएसई के जबरदस्त क्रेज वाला ट्रेंड अब बदल रहा है। एआई और इंफ्रास्ट्रक्चर बूम जैसी कई वजहों के चलते छात्र अब नए संस्थानों में कंप्यूटर साइंस के बजाय पुरानी आईआईटी में सिविल इंजीनियरिंग जैसी पारंपरिक ब्रांच को प्रेफरेंस दे रहे हैं। बीते कई सालों से सिविल इंजीनियरिंग को कोई नहीं पूछ रहा था। जेईई एडवांस्ड में हाई रैंक प्राप्त करने वाले छात्रों ने नए केंद्रों में तकनीकी विषयों को छोड़कर आईआईटी दिल्ली और बॉम्बे में सिविल इंजीनियरिंग को चुना है। इस बदलाव का मुख्य कारण एआई का आना, पुरानी संस्थानों का मजबूत प...