JOSAA : JAC बोर्ड की चूक से छात्रों के IIT , NIT व IIIT दाखिले पर संकट, नहीं भेजी टॉप 20 पर्सेंटाइल की लिस्ट
नई दिल्ली, जून 17 -- देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी और जीएफटीआई में नामांकन के लिए चल रही जोसा काउंसिलिंग के बीच झारखंड के विद्यार्थियों के सामने एक नई चिंता खड़ी हो गई है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा शीर्ष 20% सफल विद्यार्थियों (टॉप-20 पर्सेंटाइल) से संबंधित आवश्यक आंकड़े समय पर उपलब्ध नहीं कराए जाने से ऐसे विद्यार्थियों की पात्रता प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है, जो इंटरमीडिएट में 75% अंक नहीं ला सके हैं, लेकिन अपने बोर्ड के शीर्ष 20 प्रतिशत सफल विद्यार्थियों में शामिल हैं। जोसा-सीएसएबी की ओर से जारी वर्ष 2026 की 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए श्रेणीवार शीर्ष 20 प्रतिशत अंक सीमा संबंधी दस्तावेज में झारखंड एकेडमिक काउंसिल के सामने सभी श्रेणियों में एनआर (सूचना प्राप्त नहीं) दर्ज है। दस्तावेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.