नई दिल्ली, जून 4 -- कहा जाता है कि हंसी सबसे सस्ती और असरदार दवा होती है। जब दिनभर काम, जिम्मेदारियों और भागदौड़ में निकल जाता है, तो दिमाग और शरीर दोनों को थोड़ी राहत की जरूरत होती है। ऐसे समय में एक अच्छा चुटकुला पूरे मूड को बदल सकता है। यही वजह है कि लोग सुबह की शुरुआत या दिन के बीच में कुछ मजेदार जोक्स पढ़ना पसंद करते हैं। अगर आपको भी हल्की-फुल्की मस्ती और मजाक पसंद है, तो पप्पू और टप्पू की यह जोड़ी आपको खूब हंसाने वाली है। इनके सवाल, जवाब और नादान हरकतें इतनी मजेदार हैं कि हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। आइए पढ़ते हैं 20 मजेदार चुटकुले। 1. पप्पू: अगर मैं गायब हो जाऊं तो क्या करोगे? टप्पू: अखबार में खबर छपवाऊंगा। पप्पू: क्या लिखवाओगे? टप्पू: जो मिले, उसे वापस मत करना! 2. पप्पू: मैंने सपना देखा कि मैं करोड़पति बन गया हूं। टप्पू: फिर? पप्प...