नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- बिजी लाइफ में खुद हंसने और दूसरों क हंसाने के लिए सबसे बेस्ट हैं जोक्स। अगर हर सुबह की शुरुआत फ्रेश मूड के साथ करनी है तो सुबह-सवेरे की टेंशन को दूर करने के लिए जोक्स पढ़ें। ये चेहरे पर हंसी लाएंगे और इन फनी जोक्स को पढ़कर आप ठहाके लगाए बगैर नहीं रह पाएंगे। खुद भी हंसने और दोस्तों को भी हंसाने के लिए पढ़ें फनी चुटकुले। 1) पत्नी: तुम मुझे कितना प्यार करते हो? पति: इतना कि तुम्हारे बिना रह नहीं सकता। पत्नी: सच? पति: हां, क्योंकि घर के बाकी काम मुझे आते ही नहीं। 2) टीचर: बताओ, आलस क्या है? छात्र: मैडम, इसका जवाब कल बताऊंगा। यह भी पढ़ें- हंसी का देसी डोज, पढ़ें पति-पत्नी वाले धमाकेदार जोक्स 3) दोस्त: भाई, तू इतना परेशान क्यों है? दूसरा: मेरी गर्लफ्रेंड ने कहा कि मैं उसे समझता नहीं। दोस्त: फिर? दूसरा: मैं आज तक यही सोच ...