नई दिल्ली, अगस्त 22 -- ससुराल में सभी रिश्ते खास होते हैं लेकिन सास-बहू और ननद-भौजाई का रिश्ता सबसे खूबसूरत लेकिन नाजुक माना जाता है। इन रिश्तों में नोक-झोंक हमेशा बनी रहती है और ये रिश्ता सबसे प्यारा भी होता है। सास-बहू और ननद भाभी वाले इस रिश्ते से जुड़े कुछ मजेदार चुटकुले हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे।यहां पढ़ें चुटकुले- 1. सास नई नवेली दुल्हन को समझाते हुए बोली- देख बहू, इस घर के नियम कानून अच्छे से समझ ले। मुझे इस घर की प्रधानमंत्री समझ, ससुर को राष्ट्रपति। पति को गृहमंत्री और अपनी ननद को योजना मंत्री। अब बोल तू कौनसा विभाग लेगी? बहू बोली- मां जी, मैं तो आजीवन विपक्ष में रहकर आपकी सरकार गिराने की कोशिश करुंगी। 2. सास- तुम रसोई में क्या बना लेती हो? बहू- मां जी, रसोई में बीमार होने का बहाना बना लेत...