नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- जीजा-साली का रिश्ता दोस्ती-मस्ती वाला होता है। इस रिश्ते में प्यार के साथ तकरार भी होती है और तीखी नोक-झोंक भी। जीजा-साली के बीच हंसी मजाक भी खूब होता है, जो आपकी सेहत के लिए भी अच्छा है। जी हां, आज हम आपकी हंसी के डोज के लिए ऐसे 10 जोक्स लेकर आए हैं, जो जीजाजी और साली साहिबा की मस्ती-मजाक पर हैं। इन चुटकुलों को पढ़कर आप लोट-पोट हो जाएंगे। अगर आपकी भी साली या फिर जीजा हो तो उन्हें भी ये जोक्स जरूर शेयर करिएगा। तो चलिए आज का हंसी का डोज लेने के लिए तैयार हो जाइये।जीजा-साली से जुड़े 10 मजेदार जोक्स- 1. जीजा: काश तुम किताब होती, रोज पढ़ता तुम्हें साली: काश आप सिलेबस होते, कभी तो खत्म होते जीजा का चेहरा तुरंत शांत 2. जीजा: साली साहिबा, आप चांद जैसी हो साली: अच्छा जी? जीजा: हां, दूर से ही अच्छी लगती हो साली: और आप बिजली ...