नई दिल्ली, अगस्त 12 -- हंसना सेहत के लिए बेहद जरूरी है और आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम ये काम नहीं कर पाते हैं। अगर आप भी हंसना भूल जाते हैं, तो हम आपकी फुल डोज के लिए धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं। जोक्स ऐसे होते हैं, जिन्हें पढ़ते ही मुस्कान चेहरे पर आ जाती है। आप भी अपने बिजी शेड्यूल में से 10 मिनट खुद को हंसाने के लिए निकाल लें। चलिए आपको 15 धमाकेदार जोक्स पढ़ाते हैं। 1. एक बार क्लास में मैडम ने बच्चों से एक सवाल पूछा... मैडम- तुम सब में से सबसे बहादुर कौन है बच्चों...? मैडम का सवाल सुन के सारे बच्चों ने हाथ उठा दिए... यह देख मैडम ने एक और सवाल पूछा... मैडम- अच्छा बताओ, अगर तुम्हारे स्कूल के सामने कोई बम रख दे, तो तुम क्या करोगे...? मैडम का सवाल सुन पप्पू ने हाथ उठाया और बोला पप्पू- मैडम जी एक, दो मिनट देखेंगे अगर कोई ले जाता है त...