नई दिल्ली, मई 21 -- हंसी से दिन की शुरुआत करनी हो लेकिन मोबाइल चलाने की इच्छा न हो तो चुटकुलों का सहारा आप ले सकते हैं। आजकल लोगों ने चुटकुले पढ़ना बंद कर दिया है लेकिन आप इसे फिर से शुरू कर सकते हैं। हंसी का डोज खुद भी लें और अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को भी दें। हम आपके लिए जो चुटकुले लेकर आए हैं, उन्हें पढ़ते ही आपकी हंसी छूट जाएगी और आप बिना दूसरे को सुनाए रह नहीं पाएंगे। तो फिर देर किस बात की चलिए पढ़ते हैं आज के 10 धमाकेदार चुटकुले। 1- एक बार एक बादशाह ने खुशी में सब कैदी रिहा कर दिये। उन कैदियों में बादशाह ने एक कैदी को देखा जो बहुत ही बुजुर्ग था। बादशाहः तुम कब से कैद में हो? बुजुर्ग: आप के अब्बा के दौर से। यह सुनकर बादशाह की आँखों में आँसू आ गये और बोला.. "इसको दोबारा कैद करो ये अब्बा की निशानी है।" 2- पेशेंट : "डॉक्टर साहब, इस प्...