नई दिल्ली, अगस्त 11 -- दिनभर की थकान के बाद सुकून और शांति के दो पल चाहते हैं, तो थोड़ा हंसना शुरू करे। हंसने से आपको भी रिलैक्स लगेगा और आस-पास के लोग भी खुश रहेंगे। आपको खुलकर हंसाने के लिए हम एक से बढ़कर एक चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ते ही आपकी हंसी निकल जाएगी। 1. पत्नी- ए जी लगता है मैं मर जाऊंगी पति- तो मैं भी मर जाऊंगा पत्नी- मैं बीमार हूं इसलिए मर जाऊंगी लेकिन आप ऐसा क्यों बोल रहे हो पति- मैं खुशी के मारे मर जाऊंगा पत्नी बेहोश। 2. बेटा- मुझे शादी नहीं करनी पापा मुझे सारी औरतों को देखकर डर लगता है पापा- बेटा कर ले फिर एक ही औरत से डर लगेगा। 3. शराबी- अगर मेरे हाथ में सरकार होती तो मैं देश की तकदीर बदल देता शराबी की पत्नी- अरे पहले अपना पजामा सही कर ले करम जले, सुबह से मेरा सलवार पहनकर घूम रहा है। 4. पत्नी: अगर मैं कहीं चली जाऊं...