नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- संडे के बाद जब मंडे का दिन आता है, तो किसी को भी अच्छा नहीं लगता। फिर वही काम-काज, बॉस के साथ झिकझिक, हफ्ते पर गधा मजदूरी के बाद दोबारा मिलता है रविवार। ऐसे में अगर आप अपनी खास दवाई की डोज लेना भूल जाते हैं, तो हम इसका पूरा ख्याल रख रहे हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक, हंसना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। हंसने से स्ट्रेस तो कम होता ही है और भी कई बीमारियों से राहत मिलती है। तो आज मंडे के स्ट्रेस को कहें बाय और खुलकर हंसिए, क्योंकि हम आपके लिए 15 फनी जोक्स लेकर आए हैं। 1. पति- तुम शादी से पहले सोमवार का व्रत करती थी, पर अब नहीं करती हो ऐसा क्यों? पत्नी- हां, 16 सोमवार व्रत करती थी। पति- तो अब क्या हो गया है? पत्नी- फिर तुमसे शादी हो गई और मेरा व्रत-पूजा पाठ से भरोसा उठ गया। पति बेहोश! 2. जब पति साबुन से मुंह धोता है, तो पत...